एक हजार नशीले कैप्सूल सहित दो गिरफ्तार:हिंदुमलकोट और जवाहर नगर थाना क्षेत्र में कार्रवाई, बिक्री करने को निकले थे आरोपी

जिले की हिंदुमलकोट और जवाहर नगर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग आरोपियों को एक हजार नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। एक आरोपी से तीन और अन्य से सात सौ नशीली गोलियां मिली। पुलिस ने दोनों से नशीली गोलियों के मुख्य सप्लायर के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की है।
जवाहर नगर थाना क्षेत्र में पुलिस को संविधान चौक के आसपस के इलाके में नशीली गोलियां बेचने की सूचना मिली थी। इस पर एएसआई राजकुमार के नेतृत्व में टीम भेजी गई। यहां एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध नजर आई। यह युवक संविधान चौक से ओवरब्रिज की ओर जाने वाले रास्ते पर नशीली गोलियों की बिक्री कर रहा था। रोककर तलाशी ली तो आरोपी के पास तीस पत्तों में रखी 300 नशीली गोलियां मिलीं। आरोपी ने बताया कि उसका नाम सुरेंद्र कुमार उर्फ सोनू पुत्र प्रभुदयाल है । उसके पास बिक्री राशि साढ़े चार हजार रुपए भी मिले हैं।
इसी तरह हिंदुमलकोट थाना पुलिस को गांव तीन बी की रोही में एक व्यक्ति के पास एक नशीली गोलियां होने की सूचना मिली । इस पर एएसआई सत्यप्रकाश के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। यहां गांव चार बी बड़ी का मंशासिंह उर्फ मंशु उर्फ मच्छर पुत्र दीवानसिंह नशीली गोलियां बेचते मिला। उसके पास 700 नशीली गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों से नशे के मुख्य सप्लायर के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *