पीसीसी चीफ डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष जूली का स्वागत:डबोक एयरपोर्ट पर कांग्रेसजनों ने की अगवानी, बांसवाड़ा रहेंगे दिनभर, शाम को वापस जयपुर जाएंगे

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली आज उदयपुर आए। यहां डबोक स्थित महाराणा प्रताप हवाई अडडे पर उनका स्वागत​ किया गया। डोटासरा और जूली का एयरपोर्ट कांग्रेस नेताओं ने स्वागत किया। यहां पर शहर अध्यक्ष फतहसिंह राठौड़, देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव पंकज कुमार शर्मा, उदयपुर के पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, झाड़ोल के पूर्व विधायक हीरालाल दरांगी, कांग्रेस नेता दिनेश श्रीमाली, राज सिंह झाला, विवेक कटारा, देहात के प्रवक्ता संजीव राज पुरोहित सहित कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। दोनों नेता एयरपोर्ट से सड़क मार्ग के जरिए बांसवाड़ा के लिए प्रस्थान किया। वे वहां पर बांसवाड़ा संभाग को समाप्त करने को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी बांसवाड़ा द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। डोटासरा शाम को बांसवाड़ा से प्रस्थान कर डबोक एयरपोर्ट आएंगे और वापस 6 बजे के विमान से जयपुर प्रस्थान करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *