कर्मचारी महासंघ के धरने में जुटेंगे कोटा के भी कर्मचारी:26 दिसंबर को जयपुर चलो का आव्हान, वेतन विसंगति दूर करने और प्रमोशन की मांग

राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ (एकीकृत) कोटा इकाई की ओर से सरकार के खिलाफ धरने की तैयारी की जा रही है। मांगों को लेकर जयपुर में धरना और आंदोलन की रणनीति तैयार की जा रही है। वेतन विसंगतियों एवं पदोन्नति की मांग को लेकर 26 दिसंबर को जयपुर में विशाल धरना दिया जाएगा। इसके लिए 26 दिसंबर को जयपुर चलो का आह्वान किया गया है। राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ की बैठक कोटा में आयोजित की गई। बैठक में राजस्थान कौंसिल डिप्लोमा ऑफ इंजीनियर्स सहित कई कर्मचारी संगठनों ने हिस्सा लिया। इस दौरान वर्षों से चल रही कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों एवं पदोन्नति में विसंगतियों को लेकर चर्चा हुई। बैठक में जयपुर से महासंघ प्रमुख महेंद्र सिंह चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा ने कर्मचारियों को महासंघ की ओर से उनके हितों में चलाए जा रहे संघर्ष की जानकारी दी। कर्मचारियों को वेतन संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ रहा
महासंघ प्रमुख महेंद्र सिंह चौधरी ने बताया- कर्मचारियों की मांगों को लेकर 26 दिसंबर को जयपुर में विशाल धरना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को वेतन संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई वर्ष से पदोन्नति को लेकर सरकार से चर्चा की। ज्ञापन दिए, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। ऐसे में अब कर्मचारियों को एकजुट होकर हकों के लिए लड़ना होगा। इसलिए सांकेतिक विरोध के लिए पहले धरना दिया जाएगा। एक दिन का धरना कर्मचारी जयपुर में देंगे। इसके बाद आंदोलन चलाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *