टोंक में आचार्य विनिश्चय सागर महाराज का ससंघ मंगल प्रवेश:बोले- हर प्राणी में एक-दूसरे के प्रति समर्पण की भावना होनी चाहिए

टोंक में रविवार को गणाचार्य विराग सागर महाराज के शिष्य आचार्य विनिश्चय सागर महाराज ससंघ का गाजे- बाजे के साथ मंगल प्रवेश हुआ। इनका मंगल प्रवेश सकल दिगंबर जैन समाज के श्रद्धालुओं ने कराया। इस दौरान दिगंबर जैन अमीरगंज नसियां मंदिर में विराजमान मुनि प्रज्ञान सागर महाराज एवं मुनि प्रसिद्ध सागर महाराज का सवाई माधोपुर रोड पर मधुर मिलन कार्यक्रम हुआ। जैन समाज के प्रवक्ता पवन कंटान एवं विमल जौंला ने बताया- आचार्य विनिश्चय सागर महाराज संध सोनवा रोड होते हुए सवाई माधोपुर रोड स्थित धर्मचंद अंशुल आंडरा के प्रतिष्ठान पहुंचे, जहां आचार्य श्री विनिश्चय सागर महाराज, प्रज्ञान सागर महाराज, प्रसिद्ध सागर महाराज संघ का मिलन हुआ। एक- दूसरे से गले मिलकर और उनके शिष्यों ने आचार्य श्री के परिक्रमा लगाई, जहां आचार्य श्री ने आशीर्वाद प्रदान किया। जैन समाज के प्रवक्ता पवन कंटान एवं विमल जौंला ने बताया- आचार्य विनिश्चय सागर महाराज संघ का मंगल प्रवेश गाजे बाजे के साथ जुलूस निकालते हुए है। गाजे बाजे से रवाना होकर जैन नसियां पहुंचा, जहां समाज के अध्यक्ष पदमचंद आड़रा, मंत्री महावीर देवली, नरेंद्र फागी, धर्मचंद दाखिया, लाल चंद फूलता, अंशुल, आड़रा, नंद लाल संघी, नेमीचंद बनेठा, कमल सर्राफ, नीटू छामुनिया, ओम ककोड़ मुकेश बरवास विकास अग्रवाल और समाज द्वारा अगुवानी की गई। उन्होंने बताया कि सभी जैन संतों ने आदिनाथ भगवान के दर्शन करते हुए धर्म सभा शुरू की गई। धर्म सभा से पूर्व विनोद जैन एवं बालिकाओं द्वारा मंगलाचरण किया गया। इसके बाद राजस्थान जैन सभा जयपुर एवं निवाई के विनोद जैन कोटखावदा, चेतन निमोडि़या, अशोक बाकलीवाल, विमल पाटनी, पुलकित जैन, गजानंद काला ने आचार्य विनिश्चय सागर महाराज के दीक्षा दिवस पदमपुरा में मनाने को लेकर बेनर पोस्टर का विमोचन किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *