करौली नगरपरिषद सभापति प्रतिनिधि जितेंद्र गोयल ने अपने जन्मदिन को समाजसेवा के रूप में मनाया। इस अवसर पर उन्होंने राजकीय अस्पताल करौली में रक्तदान किया। उनके साथ नगरपरिषद के 15 पार्षदों ने भी रक्त जांच करवाकर आवश्यकता पड़ने पर रक्त उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। जितेंद्र गोयल ने अपने जन्मदिन पर रक्तदान कर सेवा और मानवीयता का संदेश दिया। 15 नगरपरिषद पार्षदों ने भी रक्त जांच करवाई और रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। सभी पार्षदों ने जरूरत पड़ने पर रक्त उपलब्ध कराने का वादा किया। ब्लड बैंक प्रभारी श्याम शर्मा और सहायक कर्मचारियों ने जितेंद्र गोयल का स्वागत किया। उन्होंने गोयल को राधा-मदनमोहन जी की तस्वीर भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। शाम को सभापति प्रतिनिधि जितेंद्र गोयल और पार्षदों ने नई सब्जी मंडी स्थित मां अन्नपूर्णा निशुल्क भोजनशाला में जरूरतमंद लोगों को भोजन प्रसादी वितरित कर सेवा कार्य किया। इस अवसर पर नियमित रक्तदाता एवं समाजसेवी बबलू शुक्ला, पार्षद आकाश कुशवाह, बच्चन माली, भगवान, मुकेश गौड़, अमित तमोली, पार्षद प्रतिनिधि दीपक शर्मा, सुमित गर्ग, केशव भारद्वाज, अनिल शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


