सीधी में गैंग रेप का इनामी मुख्य आरोपी गिरफ्तार:नाबालिग साथी भी हिरासत में; पुलिस ने ‘ऑपरेशन ट्रैप’ चलाकर दो राज्यों से दबोचा

सीधी पुलिस ने एक नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में ‘ऑपरेशन ट्रैप’ के तहत 10-10 हजार रुपए के इनामी मुख्य आरोपी और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी रविवार को दो अलग-अलग राज्यों से हुई। प्रेम जाल में फंसाकर किया रेप यह घटना जमोड़ी थाना क्षेत्र की है। एक निजी स्कूल के हॉस्टल में रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा को पहले एक युवक ने प्रेम जाल में फंसाया और कई बार रेप किया। बाद में उसने अपने तीन अन्य साथियों को भी इसमें शामिल कर लिया, और चारों ने अलग-अलग तारीखों पर नाबालिग के साथ सामूहिक रेप किया। स्कूल प्रशासन की सूचना पर केस स्कूल प्रशासन को घटना की जानकारी होने पर उन्होंने छात्रा के परिजनों को बताया। परिजनों ने 3 दिसंबर को जमोड़ी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने धारा 376, 376(2)(n), 376(3), 506 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और चारों आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया। ‘ऑपरेशन ट्रैप’ के तहत पकड़ा मामला दर्ज होने के चार दिन के भीतर, जमोड़ी थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने ‘ऑपरेशन ट्रैप’ को अंजाम दिया। आरोपियों के लगातार लोकेशन बदलने के कारण पुलिस को भोपाल, इंदौर और गुजरात तक उनका पीछा करना पड़ा। रविवार सुबह इंदौर से मुख्य आरोपी को पकड़ा गया, जबकि दोपहर में गुजरात से बाल अपचारी को हिरासत में लिया गया। इनका रहा महत्वपूर्ण योगदान इस सफल ऑपरेशन में उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक अवनीश सिंह, आरक्षक के.पी. सिंह और आरक्षक कृष्ण मुरारी द्विवेदी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। एसपी संतोष कोरी ने बताया- 3 दिसंबर को दर्ज हुए इस संवेदनशील मामले में आज दो मुख्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी सीधी पुलिस की तत्परता का प्रमाण है। बचे हुए दो फरार आरोपियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *