विदिशा में युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या:इंस्टाग्राम पोस्ट में पति-पत्नी पर प्रेम जाल में फंसाने और डेढ़ लाख वसूलने का लगाया आरोप

विदिशा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में खेराज सिंह कटारिया नाम के एक युवक ने शनिवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। गंभीर हालत में उसे पहले जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। आत्महत्या करने से पहले खेराज सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर अपनी पूरी परेशानी बताई थी। पोस्ट में लिखा कि बधाईपुर निवासी संगीता विश्वकर्मा और उनके पति मुकेश विश्वकर्मा ने मुझे प्रेम जाल में फंसाया और लंबे समय से उनसे पैसों की मांग कर रहे थे। आरोपी पति-पत्नी उनसे अब तक लगभग डेढ़ से दो लाख रुपए ऐंठ चुके थे, जिससे मैं मानसिक तनाव में था। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग खेराज सिंह ने अपनी पोस्ट में यह भी मांग की थी कि आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने लिखा था कि ऐसा करना इसलिए जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना किसी और व्यक्ति के साथ न हो। पुलिस कर रही मामले की जांच सीएसपी अतुल सिंह ने बताया कि रात में खेराज सिंह कटारिया के जहर खाने की सूचना मिली थी। इस मामले में एक महिला और उसके पति का नाम सामने आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल सोशल मीडिया पोस्ट और परिजनों के बयानों को आधार बनाकर जांच शुरू कर दी है। सभी तथ्यों की बारीकी से जांच की जाएगी और जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *