इंडिगो के क्राइसिस सिस्टम का उदयपुर में रविवार को मुंबई और हैदराबाद रूट पर आने-जाने वाले लोगों पर इसका सीधा असर पड़ा। मुंबई-उदयपुर, उदयपुर-मुंबई और हैदराबाद-उदयपुर, उदयपुर-हैदराबाद के कैंसिल होने से पैसेंजर्स काफी परेशान होते रहे। इंडिगो मैनेजमेंट का कहना है कि फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी समय से दी गई, जबकि पैसेंजर्स का कहना था कि लास्ट टाइम पर बताने से 24 घंटे के सफर को कैसे पूरा करे। जिम्मेदार एयरलाइन ऐसा कैसे कर सकती है। इससे पहले कल उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट से बेंगलुरू-उदयपुर, उदयपुर-बेंगलुरू कैंसल हुई थी। जबकि 2 दिन पहले एक दिन में इंडिगो की 20 फ्लाइट कैंसिल हुई थी। डबोक एयरपोर्ट पर 2 दिनों में 26 फ्लाइट कैंसिल हो चुकी है। एयरपोर्ट पर सुबह से दोपहर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। कुछ यात्री रिफंड और री-बुकिंग के लिए काउंटरों के चक्कर काटते रहे। उनका कहना था कि किसी ने साफ तौर पर नहीं बताया कि गड़बड़ी कितने समय चलेगी या कब तक स्थिति सुधरेगी? कई यात्रियों ने यह भी शिकायत की कि स्टाफ कम था और जानकारी भी अधूरी दी जा रही थी। इंडिगो की ओर से कहा गया कि प्रभावित यात्रियों को सूचना भेजी गई थी और रिफंड या विकल्प देने की प्रक्रिया जारी है। दावे से अलग एयरपोर्ट पर परेशान हो रहे लोगों के अनुभव अलग थे। दिन भर की इस उथल-पुथल ने उदयपुर में एयर ट्रैफिक प्रभावित किया और यात्रियों को काफी परेशानियों से गुजरना पड़ा। ………………… उदयपुर एयरपोर्ट से 20 फ्लाइटें कैंसिल हुई:बेंगलुरु से 6 घंटे लेट आई फ्लाइट, पैसेंजर्स होते रहे परेशान; कुछ एयरलाइन ने किराया बढ़ाया इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट्स के संचालन में गड़बड़ी का असर शुक्रवार को राजस्थान में भी दिखा। उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर हालात सुबह से ही बिगड़ते गए। दिनभर में इंडिगो की कुल 20 फ्लाइटें रद्द करनी पड़ीं। इनमें 10 उड़ानें उदयपुर एयरपोर्ट पर आने वाली थीं और 10 यहां से जाने थीं। पूरी खबर पढ़े


