कलेक्टर गौरव सिंह अब रायपुर निगम प्रशासक की भूमिका में:पदभार ग्रहण करते ही लंबित पड़े पेंशन के प्रकरणों पर किए हस्ताक्षर,

रायपुर नगर निगम में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज प्रशासक के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। पद भार ग्रहण करने के दौरान निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे है। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव कुमार सिंह ने पेड़िग पड़े निराश्रित पेंशन के प्रकरणों पर हस्ताक्षर किये है। लंबे समय से 50 से अधिक पेशन के प्रकरण जो रुके पड़े थे उसे प्रशासक ने हस्ताक्षर किया है। अब 50 से अधिक लोगों के सीधा लाभ मिलेंगा और उनके खातों में पेंशन की राशि पहुंचेगी। रायपुर निगम में प्रशासक की नियुक्ति के बाद महापौर के सारे पावर आ गए है। अब नगर निगम महापौर जैसे पद शक्तिविहीन हो गए है । रायपुर में ये अफसर रहे चुके प्रशासक इससे पहले रायपुर में गणेश शंकर मिश्रा, अजय नाथ जैसे अफसरों ने प्रशासक की जिम्मेदारी निभाई है। प्रशासक की नियुक्ति के बाद अब ये होगा कि जनप्रतिनिधि किसी भी मामले में नगर निगम से जुड़े फैसले नहीं कर पाएंगे। यह जिम्मा अब प्रशासक के पास होगा। जोन अध्यक्षों की शक्तियां अब नगर निगम आयुक्त के पास होगी महापौर स्तर के फैसले लेने की शक्तियां प्रशासक के पास होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *