रायगढ़ में मिक्सर मशीन चालक ने बाईक सवार को ठोका:1 की मौत दूसरा घायल, घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार, पुलिस जांच में जूटी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में सड़क दुर्घटना घटित हुई है। जिसमें बाईक सवार दो युवकों को सीमेंट मिलाने वाली मिक्सर मशीन के चालक ने ठोक दिया। इससे बाईक चालक की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम लमडांड का रहने वाला राजकुमार राठिया 26 साल कल अपने साथी लाल सिंह राठिया के साथ बाईक पर सवार होकर सिसरिंगा से लमडांड जा रहा था। मोटर सायकिल को राजकुमार राठिया चला रहा था। तभी दोपहर करीब 3 बजे सिसरिंगा मेन रोड जमाबीरा चौक पर पहुंचे थे कि पत्थलगांव की ओर से आ रही सीमेंट मिलाने वाली मिक्सर मशीन के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक को जबरदस्त ढंग से ठोक दिया। इससे राजकुमार राठिया व लालसिंह राठिया बाईक से दूर फेंका गए और राजकुमार के सिर, चेहरा व पेट में गंभीर चोट पहुंची।
साथी युवक भी घायल
लालसिंह भी इस घटना में घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों को जब मामले की जानकारी हुई, तो काफी संख्या में ग्रामीण यहां पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। दोनों घायलो को किसी तरह धरमजयगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। रास्ते में हो गई मौत
राजकुमार राठिया की गंभीर हालत को देखते हुए डाॅक्टरों ने उसे रायगढ़ मेडिकल काॅलेज अस्पताल रिफर कर दिया। ऐसे में जब उसे ईलाज के लिए ले जाया जा रहा था, तो रास्ते में राजकुमार की मौत हो गई। घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
आरोपी की पतासाजी की जा रही
इस संबंध में धरमजयगढ़ थाना प्रभारी कमला पुशाम ने बताया कि मामले में पूछताछ की जा रही है। मिक्सर मशीन से दुर्घटना होने की बात कही जा रही है। घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फूटेज देखे जा रहे हैं। आरोपी चालक की पतासाजी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *