सतना में पानी विवाद में चाचा का जानलेवा हमला:भतीजे पर कुल्हाड़ी से वार, आरोपी गिरफ्तार

सतना जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के खुटकहा गांव में रविवार को कुएं के पानी को लेकर हुए विवाद में एक चाचा ने अपने भतीजे पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल भतीजे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पन्नू चौधरी (40) पुत्र बहोरी चौधरी और उनके भाइयों के खेत में एक साझा कुआं है। इस कुएं के पानी का उपयोग सभी लोग सिंचाई के लिए करते हैं। रविवार सुबह चाचा बिच्चू चौधरी कुएं का पानी किसी तीसरे व्यक्ति के खेत में छोड़ने लगे। इस पर पन्नू चौधरी ने आपत्ति जताई और विरोध किया। विरोध करने पर आरोपी बिच्चू चौधरी ने गाली-गलौज करते हुए पन्नू पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में पन्नू गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पन्नू को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। उनके छोटे भाई मनोज चौधरी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी बिच्चू चौधरी को देर शाम हिरासत में ले लिया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *