सतना में मारपीट, कार में तोड़फोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार:पुरानी रंजिश में हुई थी घटना, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

सतना सिटी कोतवाली पुलिस ने घर में घुसकर युवक से मारपीट और कार में तोड़फोड़ के मामले में रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। टीआई रावेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि यह घटना बीते 3 दिसंबर की रात को जवाहर नगर निवासी अलंकित अहिरवार (30 वर्ष) के साथ हुई थी। अलंकित रात करीब 2 बजे अपनी कार से घर लौटे थे। उनके घर के दरवाजे पर प्रेमनगर निवासी राज सिंह बैस (22 वर्ष) और बजरहा टोला निवासी अनुज बाल्मीक (24 वर्ष) सहित कुछ अन्य लोग खड़े थे। अलंकित के कार से उतरते ही आरोपी राज ने पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने पत्थर और रॉड से अलंकित की कार में भी तोड़फोड़ की। जब अलंकित अपनी जान बचाने के लिए घर के अंदर भागे, तो आरोपी भी उनके पीछे घर में घुस गए और वहां भी उत्पात मचाया। इस घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। रविवार को मुख्य आरोपी राज सिंह बैस और अनुज बाल्मीक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *