सरसों के पत्तों पर ओस जमीं,ठिठुरन भरी सर्दी:सुरज की पहली किरण से पत्तों पर जमीं ओस टपकी,रात का तापमान 12 डिग्री दर्ज

अलवर शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में सर्दी का असर लगातार तेज हो रहा है। बीती रात न्यूनतम तापमान करीब 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सुबह तक यह 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा। दोपहर में अधिकतम तापमान बढ़कर 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव तो नहीं हुआ, लेकिन ठिठुरन लगातार महसूस की जा रही है। शनिवार को तुलैड़ा क्षेत्र में सरसों के पत्तों पर ओस जमने के नज़ारे देखने को मिले। इसी तरह सोमवार सुबह 200 फीट रोड के आसपास की फसलों पर भी ओस की हल्की परत दिखाई दी। जैसे ही सूरज की पहली किरणें पड़ीं, जमी हुई ओस पिघलकर पत्तों से पानी की बूंदों के रूप में टपकने लगी। खेतों के आसपास उगी घास पर भी जमी ओस सर्द मौसम की गवाही दे रही थी। मौसम विभाग ने आज जिले के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना जताई है। हालांकि किसानों के लिए यह मौसम फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि ठंडी रातें रबी की फसलों के लिए लाभ देती हैं। गांवों में सुबह के समय लोग अलाव तापते नजर आ रहे हैं, जबकि शहर में भी लोग गर्म कपड़ों और हीटरों का सहारा लेने लगे हैं। सर्दी का असर अभी और बढ़ने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *