शहर की बिजली व्यवस्था का कार्य संभाल रही निजी बिजली कंपनी के दल की ओर से विद्युत लाइनों के रखरखाव का कार्य जारी है इसी के चलते आज शहर के अलग-अलग इलाकों में साढ़े तीन से पांच घंटे तक की बिजली कटौती की जाएगी। इन इलाकों में की जाएगी बिजली कटौती सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक: लैंड मार्क सिटी ब्लॉक डी, ई और एफ, कमला उद्यान का कुछ हिस्सा, बसंत विहार, तिलक कॉलोनी, खेडली फाटक इलाकों की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक: जयश्री विहार, साकेत आवास, शिव सागर, कहारों का मोहल्ला, करियर टाउनशिप, राधिका रिसॉर्ट व आसपास का क्षेत्र, संस्कृति विहार ,मोटर मार्केट, ट्रांसपोर्ट एरिया, आरटीओ ऑफिस, पॉलिटेक्निक और आईटीआई कॉलेज, पोस्ट ऑफिस रोड, मोटर मार्केट, एयरपोर्ट के सामने, महालक्ष्मी पेट्रोल पंप के पास, आकाश टॉकीज, भारत प्लाजा होटल, महालक्ष्मी अपार्टमेंट, लोढ़ा मार्केट और गुमानपुरा पुलिस स्टेशन इलाके में 5 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक: दादाबाड़ी 1,2 सेक्टर और दादाबाड़ी विस्तार योजना इलाकों में चार घंटे बिजली कटौती की जाएगी। दोपहर 12:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक: नेहरू कॉलोनी, बग्गी खाना इलाकों में 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक: जोशी टावर, महावीर नगर तृतीय सर्किल के पास, महावीर नगर थाना रोड, टैगोर नगर, चाणक्यपुरी योजना और रानी लक्ष्मी बाई योजना इलाकों में 3:30 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक: आरके पुरम ए इलाके में 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।


