सीहोर में कल रोजगार मेला:700 पदों पर भर्ती करेंगी कंपनियां; युवक-युवतियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी होगा

सीहोर जिला प्रशासन कल (मंगलवार) युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन करेगा। यह मेला सीहोर के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस (पी.जी. कॉलेज) में सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की अलग-अलग कंपनियां 700 पदों पर भर्ती करेंगी। इनमें एनआईआईटी (एचडीएफसी, एक्सिस बैंक), नवकिसान बॉयो प्लांटेक भोपाल, शिवशक्ति बॉयो प्लांटेक भोपाल, दीपक फासनर्स जताखेड़ा, चेकमेट सिक्योरिटी सर्विसेस बड़ौदा, लायन फेब्रिक्स प्रा.लि. बुदनी, यशस्वी ग्रुप भोपाल, श्रीराम फाइनेंस सीहोर, पुखराज हेल्थ केयर प्रा.लि. भोपाल, नवभारत फर्टिलाइजर जबलपुर, एसबीआई लाइफ सीहोर, आईसर कंपनी पीथमपुर, वर्धमान फैब्रिक्स बुदनी, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन सीहोर, ड्रीम फाइनेंशियल सर्विसेज एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट सीहोर, कॉसमॉस मेनपावर प्रा.लि. गांधीनगर और ट्राइडेंट ग्रुप बुधनी जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों द्वारा बैंक असिस्टेंट मैनेजर, सेल्स एक्जीक्यूटिव, फाइनेंस एडवाइजर, मशीन ऑपरेटर, पैकर्स, प्रमोटर, सिक्योरिटी गार्ड, अप्रेंटिसशिप, ऑपरेटर, फिटर, एसी मैकेनिक, मोटर वाइंडर, सीआरपी ऑपरेटर यूटिलिटी फिटर, क्रेडिट कार्ड सेल और बैंकिंग क्षेत्र जैसे विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक पुरुष और महिला आवेदक अपने सभी शैक्षणिक और अन्य मूल प्रमाणपत्रों के साथ प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस (पी.जी. कॉलेज) सीहोर में उपस्थित हो सकते हैं। मेले में जिला चिकित्सालय द्वारा राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत उपस्थित युवक-युवतियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा। इसमें सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, हिमोग्लोबिन, बीएमआई और ब्लड प्रेशर की जांच शामिल होगी। चिकित्सक अधिकारी और परामर्शदाता मानसिक स्वास्थ्य, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, नशा और पोषण जैसे विषयों पर भी परामर्श प्रदान करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *