सवाई माधोपुर में सर्दी का दौरा जारी है। यहां शीतलहर के चलते गलन बढ़ गई है। जिसके चलते लोगों को सर्दी सताने लगी है। सवाई माधोपुर में सोमवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे। इस दौरान सूरज बादलों में लुक्का छिप्पी खेलता रहा। नगर परिषद क्षेत्र में धुंध और कोहरा नहीं रहने से वाहन ड्राइवरों को सुबह थोड़ी राहत मिली। यहां सोमवार सुबह आसमान साफ रहा, लेकिन इस दौरान यहां ओस छाई हुई दिखाई दी। इससे पहले यहां रविवार को दिन में अच्छी धूप खिलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन रात में फिर से गलन बढ़ गई। सवाई माधोपुर में पिछले दिनों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सवाई माधोपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर रहा।इससे पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में मौसम का हाल मौसम केन्द्र जयपुर के मुताबिक राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पश्चिमी जिलों में आज भी रहने की संभावना है। इस दौरान यहां आसमान में ऊंचाई पर हल्के बादल छा सकते है। पूर्वी राजस्थान के जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज होने की संभावना है। ऐसे में सवाई माधोपुर जिले में आगामी दिनों में तापमान में गिरावट के साथ सर्दी बढ़ने की संभावना है।


