कोटा शहर में बीच बाजार एक युवक द्वारा चाकू लहराकर दहशत फैलाने का मामला सामने आया हैं। आरोप हैं कि चाकू की नोक पर एक गोल गप्पे का ठेला लगाने वाले युवक से बदमाश ने मोबाइल और गल्ले मे रखे पैसे जबरन छीन लिए। बदमाश ने युवक को चाकू की नोक पर डराया-धमकाया और बाजार में चाकू लहरा कर आम जन मे दहशत फैलाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। घटना रविवार शाम 7 बजे के आसपास महावीर नगर थाना क्षेत्र के संतोषी नगर चौराहे की है। पीड़ित जितेंद्र कुशवाह ने बताया कि वो संतोषी नगर चौराहे पर चाट पानी पूरी का ठेला लगाता है। रविवार शाम को ठेले पर कर्मचारी रामू काम कर रहा था। उसी समय इलाके का बदमाश देवा गुर्जर व सोनू मेहरा वहां आए। उन्होंने रामू से पैसे मांगे। रामू ने पैसे देने से इनकार किया तो देवा गुर्जर और सोनू मेहरा ने शराब के नशे में चाकू निकाल लिया और जबरदस्ती गल्ले में रखे 3 हजार रूपए निकाल लिए। और चाकू से जान से मारने की कोशिश की। मौके पर भीड़ जमा हो गई। बदमाशों ने आसपास लगे दो तीन ठेले पलट दिए। जितेंद्र ने बताया कि बदमाश लंबे समय से चौराहे पर चौथ वसूली कर रहे है।इसकी शिकायत महावीर नगर पुलिस थाने में की है।


