जबलपुर में चाइनीज फूड ठेले वाले की सरेराह हत्या:जमानत पर छूटकर आया आरोपी; तब तक चाकू मारता रहा जब तक मोनू की मौत नहीं हुई

जबलपुर के शक्ति नगर में सोमवार देर रात चाइनीज फूड ठेले संचालक मोनू चक्रवर्ती (40) की चार बदमाशों ने सरेराह चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात उस समय हुई जब मोनू अपने कर्मचारी के साथ दुकान बंद कर रहा था। ठीक उसी दौरान आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर मोनू को घेरकर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मोनू को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चारों आरोपी मौके से फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला घटना रात करीब 12 से 1 बजे के बीच की है। इंद्रा नगर निवासी मोनू चक्रवर्ती शक्ति नगर चौपाटी पर चाइनीज फूड का ठेला लगाता था। दुकान बंद करते समय अमन चक्रवर्ती अपने साथियों- रोहित झारिया, ताशू यादव और नंदू तिवारी के साथ वहां पहुंचा। चारों ने मोनू से विवाद करते हुए गाली-गलौज की और चाकू निकालकर हमला शुरू कर दिया। कर्मचारी के मुताबिक आरोपी तब तक वार करते रहे, जब तक कि मोनू की मौत नहीं हो गई। वारदात को अंजाम देकर चारों बदमाश बाइक से फरार हो गए। 5 दिन पुराना विवाद बना वजह घटना से पांच दिन पहले आरोपी अमन चक्रवर्ती का मोनू से झगड़ा हुआ था। उसी दौरान अमन ने दुकान में तोड़फोड़ भी की थी। जब मोनू ने उससे हर्जाना मांगा, तो अमन ने धमकी दी और वहां से भाग गया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि इसी पुराने विवाद को लेकर अमन अपने तीन साथियों के साथ देर रात हत्या करने पहुंचा। अमन हाल ही में जेल से छूटकर आया था। कर्मचारी हमला होते देख छिप गया हमले के दौरान मोनू का कर्मचारी गोलू केवट घबरा गया और दुकान के अंदर छिप गया। जब आरोपियों के जाने के बाद वह बाहर निकला, तो तुरंत मोनू के परिजनों को सूचना दी। मोनू को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। गोलू ने पुलिस को बताया कि चारों आरोपी गुप्तेश्वर और सेठी नगर इलाके के रहने वाले हैं और बाइक पर आए थे। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर बनाई टीमें घटना की सूचना मिलते ही CSP आशीष जैन और गढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चारों बदमाशों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। CSP जैन ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें तैनात की गई हैं। जल्द ही चारों की गिरफ्तारी की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *