रतलाम की लड़की 14 साल बाद इंदौर में मिली:2011 में ट्यूशन जाते वक्त हुआ था अपहरण; आरोपी भी गिरफ्तार

रतलाम पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 14 साल पहले अपहरण की गई एक बालिका को इंदौर से बरामद किया है। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी पहले गुजरात के राजकोट में रह रहा था, जिसके बाद वह पीड़िता को लेकर इंदौर के मूसाखेड़ी इलाके में रहने लगा था। थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी ने बताया कि 16 साल की नाबालिग की गुमशुदगी साल 2011 में दर्ज की गई थी। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया था कि उनकी बेटी रोज की तरह घर से ट्यूशन जाने का कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। तब से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इंदौर के मूसाखेड़ी से आरोपी गिरफ्तार
एसपी अमित कुमार द्वारा गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने परिजनों और रिश्तेदारों से फिर से जानकारी जुटाई। इसी कड़ी में सुराग मिला कि आरोपी ने पीड़िता को इंदौर के मूसाखेड़ी में रखा हुआ है। पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर बालिका को बरामद किया। गुजरात के राजकोट में भी रहा आरोपी
पुलिस ने आरोपी विमल (30) पिता प्रदीप कुमार पसाया को गिरफ्तार किया है। वह मूल रूप से गांधीनगर, रतलाम का निवासी है और वर्तमान में मयूर नगर, मूसाखेड़ी (इंदौर) में रह रहा था। जांच में सामने आया है कि इंदौर आने से पहले आरोपी गुजरात के राजकोट में भी रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *