रायसेन में शीत लहर ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें:न्यूनतम तापमान 8.6॰; अनुमान- तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

उत्तरी बर्फीली हवाओं के कारण रायसेन पिछले तीन दिनों से शीत लहर की चपेट में है। शुक्रवार और शनिवार की रात न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रविवार-सोमवार को यह बढ़कर 8.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। तेज सर्दी से बचने के लिए लोग कई उपाय कर रहे हैं। सुबह के समय लोग अलाव का सहारा लेते दिख रहे हैं, दिन में भी गर्म कपड़ों में ही बाहर निकल रहे हैं। तेज सर्दी के चलते सुबह देर तक और शाम को जल्दी ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है, जिससे लोगों की आवाजाही कम हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक रायसेन में ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। सुबह के समय पेड़-पौधों पर ओस की बूंदें जमती हुई देखी जा रही हैं। अगले दो दिनों तक प्रदेश में कोल्ड वेव और कोल्ड डे दोनों की स्थिति बनी रहेगी। इसका असर भोपाल और इंदौर जैसे शहरों में अधिक देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने बताया कि पाकिस्तान के ऊपर एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जो अगले कुछ दिनों में हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इससे बारिश और बर्फबारी होगी, जिसके कारण उत्तरी हवाओं का असर लगातार बना रहेगा और ठंड जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *