विजयपुर में खेत पर सो रहे बुजुर्ग की मौत:जंगली जानवर के हमले की आशंका; शरीर पर मिले गहरे घाव, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

विजयपुर थाना क्षेत्र में खेत पर सो रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग की जंगली जानवर के हमले से मौत हो गई। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान विजयपुर निवासी लक्खू राम पिता जग्गू राम राठौर के रूप में हुई है। लक्खू राम प्रतिदिन की तरह रात में अपने घर से खेत पर सोने गए थे। उनका खेत मखना का पूरा के नीचे ताल वाले क्षेत्र में स्थित है, जहां अक्सर जंगली जानवरों का आना-जाना रहता है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि सुबह जब बुजुर्ग घर नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता हुई। खेत पहुंचने पर उन्होंने देखा कि बुजुर्ग का शव खून से लथपथ पड़ा था। उनके शरीर पर गहरे घाव मिले, जिससे अज्ञात जंगली जानवर के हमले की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमला किस जानवर ने किया था। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलते ही विजयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। प्राथमिक तौर पर इसे जंगली जानवर का हमला माना जा रहा है। पुलिस और वन विभाग संयुक्त रूप से जांच कर रहे हैं ताकि हमलावर जानवर की पहचान की जा सके। इस घटना के बाद गांव में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने रात में खेतों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *