इंदौर में रविवार रात दो दर्दनाक घटनाएं सामने आईं, जिनमें दो नाबालिगों की जान चली गई। पहला मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र का है, जहां बारदान कारखाने में काम करने वाले 16 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वहीं दूसरा हादसा चंदन नगर क्षेत्र में हुआ, जहां जानवरों को खाना देने उतरे 14 वर्षीय बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। बारदान कारखाने में काम करने वाले नाबालिग ने दी जान आजाद नगर पुलिस के अनुसार मृतक सुमित (16) पुत्र दिनेश मूल रूप से खातेगांव का रहने वाला था और करीब एक साल से इंदौर में बारदान कारखाने में काम कर रहा था। रविवार रात ठेकेदार के कॉल पर उसके साथी घर पहुंचे तो वह फंदे पर लटका मिला। इससे पहले मकान मालिक भी उसे देख चुका था। पुलिस को कमरे से शराब की बोतल और खाने का सामान मिला। आशंका है कि सुमित ने किसी दोस्त के साथ शराब पीने के बाद यह कदम उठाया। शव का पोस्ट मार्टम एमवाय अस्पताल में कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बकरा-बकरी को खाना देने उतरे 14 वर्षीय किशोर को लगा करंट दूसरी घटना चंदन नगर थाना क्षेत्र के बांक इलाके की है। यहां अब्दुल हफीज (14) पुत्र अब्दुल रज्जाक खत्री रात करीब 12 बजे नीचे बकरा-बकरी को खाना देने उतरा था। इसी दौरान उसका हाथ पानी की मोटर के खुले तार से टकरा गया और उसे जोरदार करंट लगा। परिजन तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे एमवाय रेफर किया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। हफीज चार भाइयों में सबसे छोटा था। पिता पहले नाश्ते की दुकान चलाते थे। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंदौर में बारदान कारखाने में काम करने वाले एक नाबालिक ने फांसी लगा ली। रात में ठेकेदार के पास कॉल पहुंचा। जब उसने अन्य कर्मचारियो को देखने भेजा तो नाबालिक फंदे पर लटके मिला। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय भेजा गया है।
आजाद नगर पुलिस के मुताबिक मूसाखेडी में रहने वाले सुिमत(16)पुत्र दिनेश ने रविवार को फांसी लगा ली। रात में उसके साथ काम करने वाले दोस्त को ठेकेदार का कॉल आया। तब वह अन्य साथियो के साथ सुमित के घर पहुंचा। सुमित को पहले मकान मालिक ने देखा था।
पुलिस को घर से खाने का सामान और शराब की बोतल मिली है। सुमित ने पहले किसी दोस्त के साथ शराब पी। इसके बाद यह कदम उठा लिया। वह मूल रूप से खातेगांव का रहने वाला है। करीब एक साल से इंदौर में रहकर एक बारदान के कारखाने में काम कर रहा था। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
जानवरो को खाना देने उतरे नाबालिक को लगा करंट
इंदौर के चदंन नगर में भी एक नाबालिक की करंट से मौत हो गई। रविवार रात करीब 12 बजे वह नीचे बकरा बकरी को खाना देने उतरा तब हादसे का शिकार हो गया। पुलिस के मुताबिक घटना बांक इलाके की है। यहां पर अब्दुल हफीज(14)पुत्र अब्दुल रज्जाक खत्री की करंट लगने से मौत हो गई। पिता ने बताया कि उन्होने जानवर पाले है। रात में 12 बजे के लगभग जब बेटा उपर के कमरे से नीचे आया तो पानी की मोटर के तार पर उसका हाथ लगा। इस दौरान उसे करंट लग गया। उसे नजदीक के अस्पताल ले गए। यहां पर उसे डॉक्टरो ने एमवाय भेज दिया। हफीज के तीन बडे भाई है। वह सबसे छोटा था। उसके पिता पहले नाश्ते की दुकान चलाते थे।


