अमृतसर गुरुद्वारा साहिब के बाहर दो गुटों में झगड़ा:गुरुपर्व की तैयारियों को लेकर बुलाया, तलवारें लहराई, बचाव करने आए छह लोग घायल

अमृतसर के बाबा भौरी वाले चौक गुरुद्वारा साहिब में दो पार्टियां में झगड़ा हो गया। गुरुद्वारा साहिब के आगे ही एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट के आधा दर्जन लोगों पर तलवारों से हमला कर घायल कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित सुखदेव सिंह ने बताया कि बीते दिन उन्हें गुरुद्वारा साहिब में गुरु पर्व के मौके पर तैयारियों संबंधी बातचीत करने के लिए बुलाया गया था। वो वहां पहुंचे तो पहले से कई लोग बैठै थे। जहां किसी बात पर तू तू-मैं मैं हो गई। फिर दूसरी पार्टी के लोगों ने हथियार निकाल लिए। झगड़े में बीच बचाव में तकरीबन 6 लोग घायल हो गए। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और पुलिस मौके पर पहुंच गई और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुद्वारा साहिब की डीवीआर भी गायब परिवार का कहना है कि दूसरे पक्ष ने गुरुद्वारा साहिब की डीवीआर भी गायब कर दिया है, ताकि कोई सीसीटीवी सामने न आ सके। वहीं, थाना बी डिवीजन के एएसआई हरविंदर सिंह का कहना है कि, सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और मौके से एक आरोपी प्रीतम सिंह उर्फ बावा को गिरफ्तार किया है, अन्यों की तलाश जारी है। मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने उसके पास से कृपाण और दातर बरामद किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *