मंत्री किरोड़ीलाल बोले-अभी तो मैं उप भी नहीं बना:कहा- बैरवा को डिप्टी सीएम बनाया, जबकि ये दूसरी बार विधायक और मैं छठी बार विधायक

कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के बयान ने मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों को एक बार फिर बल दे दिया है। उन्होंने महवा में आयोजित जाटव समाज के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र का विकास कराना मेरी और डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा की जिम्मेदारी है। इस दौरान भीड ने विकास कार्यों की मांग को लेकर हूटिंग की तो किरोडी ने कहा अभी तो मैं उप (डिप्टी सीएम) भी नहीं बना। कुछ करने लायक तो बनूं। उन्होंने कहा- डॉ. प्रेमचंद बैरवा को डिप्टी सीएम बनाया, जबकि ये दूसरी बार विधायक बने हैं और मैं छठी बार विधायक हूं। मैंने कह दिया था कि मेरा जवान भाई आगे रहना चाहिए, मैं इनके पीछे हूं, कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलूंगा। ऐसे में कृषि मंत्री के इस बयान ने मंत्रिमंडल विस्तार की सियासी चर्चाओं को हवा दे दी है। उन्होंने कहा- राजनीति में सीधा-सरल स्वाभाव का मेरा भतीजा राजेन्द्र आपके बीच घूमता रहता है, आपके आशीर्वाद से चल रहा है। मैं भी कोई टेडा नहीं, सीधा आदमी ही हूं। हम जनता की सेवा में हमेशा तत्पर रहेंगे। मैं 1980 में पहला चुनाव 16 वोट से हार गया, 1985 में लडा तो चुनाव जीता दिया। ऐसा कोई सौभाग्यशाली ही हो सकता है, जो मेरी अंगूठा छाप पत्नी गोलमा देवी को विधायक और मंत्री बनवा दिया। इसका एहसान पूरी जिंदगी भर नहीं भूल सकता। किरोड़ी ने कहा- आपको ढोंग करने वालों से सावधान रहना होगा। मुझे बहुत लोग रोज गाली देते हैं और महवा से सबसे ज्यादा गाली दी जाती है। गाली से गूमडे (फोडे) नहीं होते, मैं सुनता रहता हूं। हाथी के पीछे कुत्ते भौंकते रहते हैं और भौंको, हाथी रुकने वाला नहीं है। तूम पूंछ भी नहीं पकड सकते। मैंने जनसेवा का संकल्प लिया है, इससे पीछे हटने वाला नहीं हूं। सांसद मुरारीलाल पर साधा निशाना कृषि मंत्री ने दौसा सांसद मुरारीलाल मीणा को आड़े हाथों लेते हुए नाम लिए बिना कहा कि एक बंदे को लोकसभा चुनाव 2 लाख 45 हजार से चुनाव जिताया, लेकिन चुनाव के बाद सांसद एक बार भी आपके बीच आया हो तो बताओ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *