लिपिक को विदाई पर दी गई शुभकामनाएं

गुमला|जिला उपभोक्ता फोरम गुमला में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें लिपिक सुनीता कुमारी को विदाई दी गई। बताया गया कि उनका यहां से जिला योजना कार्यालय गुमला में स्थानांतरण हो गया है। अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे के द्वारा इन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ आगे भविष्य में अपने कार्यों का निष्पादन और अच्छी तरीका से करने की सलाह दी गई। कहा कि सुनीता कर्त्तव्य के प्रति ईमानदार रही है। निश्चित वो आगे बेहतर करेगी। सुनीता ने फोरम के कार्यकाल को अविस्मरणीय बताया। इस दौरान उन्हें उपहार प्रदान किया गया। मौके पर आयोग के सदस्य व कर्मी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *