सड़क हादसे में महिला टीचर सहित 3 की मौत:हनुमानगढ़ में बाइक से टकराकर पलटी बस, हेड कॉन्स्टेबल सहित 10 लोग घायल

हनुमानगढ़ के संगरिया के पास मानकसर में सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में कई अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें टाउन स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन गंभीर घायलों को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब साढ़े 9 बजे तब हुआ जब हनुमानगढ़ से डबवाली की ओर जा रही एक निजी बस एक बाइक से टकरा गई। टक्कर के बाद बस बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार नगराना निवासी लखविंदर सिंह (40) और बग्गा सिंह (28) की मौके पर ही मौत हो गई। बस पलटने से गंभीर रूप से घायल हनुमानगढ़ टाउन की नई आबादी निवासी कमलदीप कौर (35) ने भी दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक नगराना गांव के रहने वाले थे और घटनास्थल के पास एक होटल से निकले थे। मृतक महिला कमलदीप कौर एक शिक्षिका थीं और ड्यूटी पर जा रही थीं। घटना की सूचना मिलते ही संगरिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस को हटवाकर यातायात सुचारु करवाया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घायलों में रामपुर (यूपी) निवासी अनवर अली (45), श्रीकरणपुर (वार्ड 9) निवासी (62), सुरेशिया निवासी सुरेंद्र कुमार (45), सुरेशिया निवासी सुखचरण सिंह (29), सुरेशिया निवासी मसान लाल (45), ऐलनाबाद (हरियाणा) निवासी अजय कुमार (24), जंडावाली निवासी महेंद्र सिंह (70), हुडको कॉलोनी निवासी आनंद पांडे (40), कणवाली रावतसर निवासी कालूराम (47) (जो वर्तमान में संगरिया में हेड कॉन्स्टेबल हैं) और श्रीगंगानगर की पुष्पा (40) शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *