राजस्व मंडल अजमेर की ओर से पटवार प्रतियोगी परीक्षा-2025 में अस्थाई रूप से सिलेक्ट कैंडिडेट्स के डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन व पात्रता जांच अजमेर के राजस्व अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान शुरू कर दी गई है। आरआरटीई में सुबह से ही कैंडिडेट्स की कतार लगी रही। पात्रता जांच व डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए 41 टीमों का गठन किया गया है और प्रत्येक टीम में तीन सदस्य है। 1025 कैंडिडेट्स की रोजाना जांच होगी। आठ दिन तक होने वाली इस जांच के लिए 3705 पदों के मुकाबले दोगुने कैंडिडेट्स (7410) को बुलाया गया है। आखिरी दिन 15 दिसंबर को बुलाए गए कैंडिडेट्स की डेट में परिवर्तन की सम्भावना भी राजस्व मंडल प्रशासन ने जताई है और कैंडिडेट्स को निर्देश दिए हैं कि वे वेबसाइट देखते रहें। बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने पटवार सीधी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा-2025 का आयोजन 17 अगस्त 2025 को किया था। इस परीक्षा का रिजल्ट बोर्ड द्वारा 3 दिसंबर 2025 को घोषित कर दिया गया है। कुल 3705 पदों पर भर्ती की जानी है। 15 दिसम्बर तक चलेगी जांच, ये हैं दिशा-निर्देश


