अजमेर में दो प्राइवेट बसों में हुई भिड़ंत:ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, कई यात्री हुए घायल, अस्पताल में इलाज जारी

अजमेर के शास्त्री नगर चुंगी पर सोमवार को दो प्राइवेट बसों के बीच एक्सीडेंट सामने आया हैं। नरवर से अजमेर आ रही एक प्राइवेट बस ने आगे चल रही दूसरी बस को पीछे से टक्कर मार दी। एक्सीडेंट के बाद दोनों बसों में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बसों में सवार कई यात्रियों के चोट आई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। सूचना मिलने पर क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गनीमत रही कि हादसे में किसी भी यात्री के गंभीर चोट नहीं आई है। नरवर निवासी इशुब यात्री ने बताया कि प्राइवेट बस का चालक गाड़ी फास्ट स्पीड में चला रहा था। बस नरवर से अजमेर आ रही थी। बस में छोटे बच्चे, महिलाएं और कई यात्री बैठे हुए थे। करीब 60 से ज्यादा यात्री सवार थे। ओवरटेक करते समय आगे चल रही दूसरी बस के टक्कर मार दी। जिससे कई यात्री घायल हो गए। एंबुलेंस से घायलों को भिजवाया अस्पताल स्थानीय निवासी चंद्रशेखर ने बताया कि शास्त्री नगर चुंगी पर या एक्सीडेंट हुआ था। पीछे से आ रही एक प्राइवेट बस में आगे चल रही दूसरी बस को टक्कर मार दी। दोनों बस बुरी तरह क्षत्रिग्रस्त हो गई। बसों में सवार कई यात्री घायल हुए हैं। शहर के अंदर फुल स्पीड में बस चलाना ट्रैफिक व्यवस्था की पोल खोलना है। प्रशासन को इन प्राइवेट बस वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *