चलती ट्रेन में अलवर की महिला का प्रसव कराया:ट्रेन में मौजूद नर्सिंग कर्मी ममता मीणा,टी टी व कृषी विभाग के कर्मचारी ने कराई डिलवरी ,बच्ची को जन्म दिया

जयपुर से अलवर की ओर आने वाली भुज–बरेली ट्रेन में सोमवार सुबह एक बड़ी मानवीय घटना देखने को मिली। सुबह करीब 8:45 बजे ट्रेन में सफर कर रही एक गर्भवती महिला को दौसा स्टेशन से पहले ही तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। हालात को गंभीर देखकर उसी डिब्बे में मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की। डिब्बे में बैठे कृषि विभाग के कर्मचारी संजय बुंदेला और महुआ सीएचसी, दौसा की नर्सिंग कर्मी ममता मीणा तुरंत महिला की ओर दौड़े। ममता ने स्थिति को समझते हुए संजय से ब्लेड का इंतजाम करने को कहा। इसके बाद संजय बुंदेला AC डिब्बे में गए और टीटी से बात कर ब्लेड की व्यवस्था की। टीटी रमेश भी जनरल डिब्बे में ही पहुंच गया ममता मीणा, संजय बुंदेला और टी.टी रमेश बैरवा ने मिलकर तुरंत डिलीवरी की तैयारी शुरू कर दी। वहीं आसपास बैठी महिलाओं ने अपनी चुन्नी और लुगड़ी से पर्दे लगाकर पूरा माहौल सुरक्षित किया।सिर्फ 5 मिनट में ही प्रसव कराकर गर्भवती महिला को एक स्वस्थ बच्ची का जन्म कराया गया। डिलीवरी के बाद टीम ने तुरंत दौसा रेलवे स्टेशन पर एंबुलेंस बुलवाई और मां-बेटी को दौसा के सरकारी अस्पताल के लिए रवाना कर दिया। गर्भवती महिला जयपुर से अलवर आने के लिए पति के साथ सफर कर रही थी । सुरक्षित डिलीवरी के बाद ट्रेन के जनरल डिब्बे में मौजूद सभी यात्रियों ने टीम की सराहना की और नवजात बच्ची को आशीर्वाद व पैसे भी दिए।इस घटना ने चलते ट्रेन में इंसानियत और सेवा की एक मिसाल पेश कर दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *