झालावाड़ के पूर्व मनोनीत पार्षद संजीव वर्मा ने कोटा पहुंचकर नवनियुक्त कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष राखी गौतम का सम्मान किया। वर्मा ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान कोटा जिले और झालावाड़ में कांग्रेस को मजबूत करने पर चर्चा हुई। ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ अभियान के तहत अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने की रणनीति पर भी बात की गई। पार्टी हित में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों पर भी विचार-विमर्श हुआ। राखी गौतम ने पार्टी के मुद्दों पर और अधिक सक्रियता से काम करने के निर्देश दिए। संजीव वर्मा ने बताया कि प्रदेश में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्तियों से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। हालांकि, अभी 5 जिलों में जिलाध्यक्षों की घोषणा बाकी है, जिसमें झालावाड़ भी शामिल है। गौरतलब है कि राखी गौतम झालावाड़ की प्रभारी भी हैं और झालावाड़ में पर्यवेक्षक पहले ही रायशुमारी कर चुके हैं।


