चौमूं कस्बे में धौली मंडी रोड पर एक स्विफ्ट कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार युवक मुंह के सड़क पर गिरा। सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को स्थानीय लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
यह हादसा रविवार दोपहर करीब 12 बजे बाद हुआ। जिसके सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए है। इन 3 फोटोज में देखिए हादसा… कार ने पीछे से मारी बाइक को टक्कर
सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी। इसके बाद कार ड्राइवर ने अचानक गाड़ी के ब्रेक लगाए, जिससे पीछे चल एक स्कूटी भी कार से टकरा गई। गनिमत रही कि स्कूटी सवार महिला इससे घायल नहीं हुई। घायल को लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
कार की टक्कर से बाइक सवार मोरीजा निवासी बाइक सवार हरसहाय सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल हरसहाय सैनी को स्थानीय लोगों ने तुरंत चौमूं शहर के बराला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण वह बेहोशी की हालत में हैं। पुलिस जुटी जांच में
पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार के नंबरों के आधार पर ड्राइवर की पहचान की जा रही है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षित ड्राइविंग को लेकर चिंता बढ़ गई है।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुधारने और गति नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।


