मनेंद्रगढ़ में कांग्रेस कल करेगी DFO कार्यालय घेराव:अनियमितताओं पर जिला वन अधिकारी को हटाने की मांग, अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया

एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी वन विभाग के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगी। कांग्रेस डीएफओ कार्यालय का घेराव कर डीएफओ को हटाने की मांग करेगी। पार्टी का आरोप है कि जिले में वन विभाग की ओर से लगातार अनियमितताएं बरती जा रही हैं, जिससे आमजन परेशान हैं। कांग्रेस ने बैगा जनजाति पर अन्याय, जंगलों में अवैध कटाई और तस्करी, वन्यजीवों की सुरक्षा में लापरवाही तथा विभागीय अधिकारियों के मनमाने रवैये का आरोप लगाया है। जिला कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर के जिला प्रवक्ता सौरव मिश्रा ने बताया कि 9 दिसंबर को दीनदयाल चौक से विशाल रैली निकाली जाएगी, जो डीएफओ कार्यालय मनेंद्रगढ़ का घेराव करेगी। बैगा परिवारों के घर तोड़ने पर कांग्रेस का आरोप जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने वन विभाग पर बैगा जनजाति के परिवारों के घरों को तोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने इस कृत्य को अमानवीय और गैरकानूनी बताते हुए कहा कि प्रभावित परिवारों को न्याय मिलने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा। जंगलों में अवैध कटाई पर जांच की मांग भरतपुर–सोनहत के पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने कहा कि जिले के जंगलों में बड़े पैमाने पर अवैध कटाई और तस्करी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि वन विभाग केवल औपचारिक कार्रवाई कर रहा है और लकड़ी माफियाओं को संरक्षण मिल रहा है। कमरों ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। वन विभाग की लापरवाही पर युवाओं का आक्रोश एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने कहा कि जिले के युवा वन विभाग की कार्यशैली से आक्रोशित हैं। उन्होंने बताया कि आबादी वाले क्षेत्रों में खुले में घूम रहे वन्यजीव लोगों के जीवन के लिए खतरा बन चुके हैं, लेकिन विभाग लापरवाह बना हुआ है। पांडे ने कहा कि 9 दिसंबर के घेराव में युवा शक्ति की बड़ी भागीदारी होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *