धौलपुर के प्रवीण एशियन यूथ पैरा गेम्स के लिए सिलेक्ट:शॉट पुट में देश का करेंगे प्रतिनिधित्व करेंगे, दुबई में हो रही प्रतियोगिता

धौलपुर जिले के बांसरई गांव निवासी प्रवीण शर्मा को एशियन यूथ पैरा गेम्स 2025 के लिए भारतीय टीम में चुना गया है।
वह दुबई में 7 से 14 दिसंबर तक आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में शॉट पुट (दृष्टिबाधित खिलाड़ियों की श्रेणी) में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। केंद्र सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय की ओर से जारी सूची में प्रवीण शर्मा का नाम आधिकारिक तौर पर शामिल किया गया है।
इस प्रतियोगिता में भारत से कुल 99 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें प्रवीण भी शामिल हैं। प्रवीण शर्मा को धौलपुर में किसी भी स्थानीय जनप्रतिनिधि या प्रशासनिक अधिकारी से कोई आर्थिक मदद या खेल सहायता नहीं मिली है। उन्होंने अपने परिवार और कोच के सहयोग से कठिन अभ्यास जारी रखा।
दुबई रवाना होने से पहले प्रवीण ने अपनी उम्मीदें साझा करते हुए कहा, “मेरा सपना है कि मैं भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर लौटूं और अपने गांव व देश का नाम गौरवान्वित करूं।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *