धौलपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:गलती से विषाक्त पदार्थ के सेवन की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

धौलपुर जिले के कौलारी थाना इलाके के रंजीतपुरा गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रंजीतपुरा निवासी हरिओम कुशवाहा की पत्नी शशि 39 की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई थी।
परिजनों ने उसे धौलपुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा में उपचार के दौरान शशि ने दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला ने गलती से किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। कौलारी थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शशि की शादी करीब 20 साल पहले हुई थी। उनके 3 बेटियां और 2 बेटे हैं। परिवार अचानक हुई इस घटना से सदमे में है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *