नागौर जिले के खींवसर कस्बे की माजीसा कॉलोनी में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। पिछले कई दिनों से पानी नहीं मिलने से परेशान ग्रामीण सोमवार को फिर एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक नियमित सप्लाई बहाल नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। पहले भी हुआ था विरोध, नहीं मिला समाधान चार दिन पहले भी कॉलोनी के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था, लेकिन विभागीय कार्रवाई नहीं होने से उनकी नाराज़गी और बढ़ गई। ग्रामीणों के मुताबिक प्रशासन ने आश्वासन दिया था, पर न पानी आया और न व्यवस्था सुधरी। “पानी के लिए भटक रहे हैं, कोई सुनने वाला नहीं” धरने पर बैठे ग्रामीणों ने कहा कि कॉलोनी पानी के लिए तरस रही है।पुसाराम आचार्य ने कहा- “कई दिनों से लोग पानी के लिए भटक रहे हैं, लेकिन प्रशासन हमारी पीड़ा को अनदेखा कर रहा है। इस बार बिना समाधान आंदोलन नहीं रुकेगा।” अवैध कनेक्शन और टैंकर माफिया पर आरोप ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई लोगों ने अवैध कनेक्शन ले रखे हैं और पानी चोरी कर टैंकरों से सप्लाई बेच रहे हैं। शिकायतों के बावजूद न कोई जांच हुई, न कार्रवाई। बड़ी संख्या में ग्रामीण, नारेबाजी जारी एसडीएम कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। अधिकारी मौके पर पहुंचकर बातचीत की कोशिश में जुटे हैं।


