प्रतापगढ़ पीएमओ ने चिकित्सा मंत्री खींवसर से मुलाकात की:जिला अस्पताल की हालत, संसाधनों की कमी से अवगत कराया; मंत्री ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

प्रतापगढ़ में चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने की मांग को लेकर जिला चिकित्सालय के पीएमओ आलोक कुमार यादव, धर्मेंद्र सिंह राजपूत और दुर्गेश गिरी गोस्वामी ने जयपुर में चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर से मुलाकात की। इस दौरान राजस्व मंत्री हेमंत मीणा भी उनके साथ मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को जिला चिकित्सालय की वर्तमान स्थिति, संसाधनों की कमी और मरीजों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया। चिकित्सा मंत्री को समस्याओं से अवगत कराया प्रतिनिधियों ने बताया- जिला चिकित्सालय में लंबे समय से उपकरणों की कमी, स्टाफ की अनुपलब्धता, उपचार व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता और कई निर्माण कार्य लंबित हैं। उन्होंने इन समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की। मंत्री ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए चिकित्सा मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से पूरी जानकारी लेने के बाद विभाग के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला चिकित्सालय की समस्याओं के समाधान के लिए विभाग शीघ्र कदम उठाएगा और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराएगा ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद जिला चिकित्सालय में सुधार कार्य तेजी से आगे बढ़ेंगे और क्षेत्र के मरीजों को राहत मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *