युवा कांग्रेस का 100 दिवसीय संकल्प अभियान:झालावाड़ में बूथ स्तर पर अभियान मजबूत करने के लिए विशेष बैठक आयोजित

झालावाड़ में युवा कांग्रेस ने प्रदेश सरकार से जुड़े 9 प्रमुख मुद्दों पर जनता को जागरूक करने के लिए 100 दिवसीय संकल्प अभियान शुरू किया है। इसी अभियान को लेकर जिले में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में यूथ कांग्रेस संभाग प्रभारी राहुल पुनिया, जिला प्रभारी यश गौतम, जिलाध्यक्ष डॉ. गिरिराज मीणा, प्रदेश सचिव आलोक कुमार और सिद्धांत विशेष मेहमान के रूप में मौजूद रहे। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर अभियान को मजबूत करने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता यूथ कांग्रेस झालावाड़ के जिलाध्यक्ष डॉ. गिरिराज मीणा ने की। डॉ. गिरिराज मीणा ने कहा कि युवा कांग्रेस समाज के हर वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन जनता के वास्तविक मुद्दों पर सरकार को जवाबदेह बनाएगा। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विल्सन माली, शिवराज गुर्जर, वरुण मीणा, योगराज मीणा, राजिक अंसारी, अशोक पुष्पद, हसीब चौधरी, रणजीत सिंह झिझनी और रामबिलास मीणा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। अभियान के तहत युवा कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता से संपर्क करेंगे। इस दौरान वे वोट चोरी, युवाओं में नशे की समस्या, किसानों के मुद्दे, बेरोजगारी, शिक्षा-स्वास्थ्य की कमी, पानी का संकट, सड़कों की खराब स्थिति, बढ़ती महंगाई और महिलाओं की सुरक्षा जैसे 9 प्रमुख बिंदुओं पर लोगों को जागरूक करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *