सवाई माधोपुर अवैध बजरी मामले में फरार आरोपी पकड़ा:पिकअप में भरकर सप्लाई करने जा रहा था; मुखबिर से मिली थी सूचना

सवाई माधोपुर की मानटाउन थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने आरोपी जगराम मीणा (57) पुत्र वंशीलाल मीणा, निवासी बहनोली पीपलवाड़ा, थाना बौंली को गिरफ्तार किया। ऐसे पकड़ा अवैध बजरी परिवहन का मामला मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि इस साल 15 अक्टूबर को एएसआई मीठालाल व टीम थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एएसआई मीठालाल को मुखबिर से सूचना मिली कि एक टाटा पिकअप (RJ25 GA 7641) में अवैध बजरी भरकर चकचैनपुरा की ओर से मानटाउन की तरफ आ रही है। 2 महीने से फरार चल रहा था सूचना पर थाने के सामने नाकाबंदी कर वाहन को रोककर जांच की गई। नाकाबंदी के दौरान पिकअप बड़ी मात्रा में बजरी भरी मिली। जिसपर पिकअप को तुरंत जब्त किया गया। इसी के साथ ड्राइवर बाबूलाल व कंडक्टर सियाराम, दोनों निवासी बहनोली थाना बौंली को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। इसी मामले आरोपी करीब दो माह से फरार चल रहा था। जिसकी तलाश मानटाउन थाना पुलिस ने आरोपी के वांछित ठिकानों पर दबिश भी दी थी, लेकिन आरोपी का पता नहीं लग सका था। जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी जगराम मीणा को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *