नरसिंहगढ़ किला में हॉरर-कॉमेडी फिल्म की शूटिंग शुरू:बालिका वधु की एक्ट्रेस अविका गौर बोलीं- पहाड़ी से शहर का खूबसूरत नजारा दिखता

राजगढ़ जिले के ‘मिनी कश्मीर’ कहे जाने वाले नरसिंहगढ़ शहर में हॉरर-कॉमेडी फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। पिछले एक सप्ताह से फिल्म यूनिट ने शहर में है, जहां ऐतिहासिक स्थलों को शूटिंग लोकेशन के रूप में उपयोग किया जा रहा है। अभिनेत्री अविका गौर और अभिनेता राहुल देव सहित कई कलाकार इसमें मुख्य भूमिका में हैं। कोलंबस मल्टी फिल्म बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन जी. अशोक कर रहे हैं। फिल्म में राम अग्निवेस और राहुल देव मुख्य भूमिका में हैं, जबकि अविका गौर फीमेल लीड निभा रही हैं। यह फिल्म हॉरर के साथ लव स्टोरी का मिश्रण है। शहर में 12 दिसंबर तक होगी शूटिंग पिछले एक सप्ताह से नरसिंहगढ़ किला, सरकारी अस्पताल परिसर और जल मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर दिन-रात शूटिंग चल रही है। नरसिंहगढ़ में शूटिंग का यह शेड्यूल 12 दिसंबर तक चलेगा। इसके बाद फिल्म यूनिट मध्यप्रदेश के तामिया-पातालकोट के लिए रवाना होगी, जहां अगले चरण की शूटिंग होगी। यहां पर ‘स्त्री-2’ भी शूट हो चुकी नरसिंहगढ़ शहर पहले भी कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग का गवाह रहा है। देश की पहली कलर फिल्म ‘आन’ से लेकर हाल ही में रिलीज हुई ‘स्त्री-2’ तक की शूटिंग यहां हो चुकी है। यह शहर एक बार फिर फिल्म निर्माताओं के लिए पसंदीदा लोकेशन के तौर पर उभरा है। अविका गौर ने कहा- 10 साल की उम्र में बालिका वधु सीरियल किया फिल्म की मुख्य अभिनेत्री अविका गौर ने अपने सफर के बारे में दैनिक भास्कर से खुलकर बात की” उन्होंने बताया कि उनका मनोरंजन जगत से जुड़ाव बहुत छोटी उम्र में हो गया था। उन्होंने कहा, “मैंने कभी प्लान नहीं किया था “कि – मुझे इस फील्ड में ही आना है। बस किस्मत ने मुझे यह मौका दे दिया और मैं आगे बढ़ती चली गई। जब मैं महज 10 साल की थी, तब मुझे बालिका वधु जैसे सीरियल में काम करने का मौका मिला। वहीं से मेरा आत्मविश्वास बढ़ा।” उन्होंने अपनी पहली फिल्म पाठशाला को याद करते हुए कहा कि शुरू में उन्हें किसी तरह की घबराहट या डर महसूस नहीं हुआ। “मैंने हमेशा काम को खुशी-खुशी अपनाया है। अगर मुश्किलों को मुश्किल की तरह लूंगी तो शायद आगे बढ़ना मुश्किल हो जाएगा, इसलिए मैंने हर चुनौती को सीखने का अवसर माना,”। नरसिंहगढ़ आना यादगार, यह बहुत खूबसूरत शहर नरसिंहगढ़ के अनुभव साझा करते हुए अविका गौर ने कहा कि यह शहर उन्हें बेहद खास लगता है। “मैं यहां पहले भी अपने दोस्तों के साथ आ चुकी हूं, लेकिन शूटिंग के सिलसिले में इस बार आना मेरे लिए यादगार है। किले की पहाड़ी से शहर का जो नजारा दिखता है, वह बहुत खूबसूरत है। यहां के लोग बहुत प्यारे और मिलनसार हैं। मुझे यहां काम करके बहुत अच्छा लग रहा है।” अविका ने यह भी कहा कि एक कलाकार के जीवन में बहुत कुछ ऐसा होता है, जो पर्दे के पीछे रहता है और वह ऐसा ही रहना चाहिए। “हमारा काम लोगों का मनोरंजन करना है, उन्हें अपनी परेशानियां सुनाकर दुखी करना नहीं। मुझे लोगों से जो प्यार मिलता है, वही मुझे और मेहनत करने की प्रेरणा देता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *