उदयपुर पुलिस का इनामी बदमाश और गैंगस्टर नरेश हरिजन सोमवार को जोधपुर में पकड़ा गया। जोधपुर की महामंदिर थाना पुलिस ने नरेश को उसके साथी अमन वाल्मिकी के साथ श्मसान से पकड़ा। आरोपियों से 3 पिस्टल, 2 कारतूस और एक क्रेटा कार भी बरामद की। नरेश के खिलाफ 37 मामले दर्ज हैं। नरेश पर उदयपुर पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। वो हिस्ट्रीशीटर प्रवीण वसीटा की मर्डर की प्लानिंग कर रहा था। दोनों गैंग (नरेश-प्रवीण) के बीच लंबे से झगड़ा हैं। इससे पहले उदयपुर में लगातार नरेश गैंग के गुर्गें पकड़े जाते रहे हैं। माना जा रहा है कि उदयपुर पुलिस भी नरेश हरिजन को प्रोडक्शन वारंट पर जल्द उदयपुर ला सकती है। जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ आपराधिक तत्व यहां घूम रहे हैं। DCP PD नित्या की मॉनिटरिंग में इस सूचना को बीट कॉन्स्टेबल प्रकाश ने डेवलप किया। इसके आधार पर नरेश हरिजन और अमन वाल्मीकि को गिरफ्तार किया। नरेश के खिलाफ उदयपुर पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।
नरेश अपने गैंग के साथ उदयपुर के ही हार्डकोर अपराधी प्रवीण वसीटा की हत्या की साजिश रच रहा था। प्रवीण भी अंबामाता थाने का हिस्ट्रीशीटर है। जोधपुर पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी जोधपुर में किन किन जगहों पर रहा इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी कुछ दिनों तक श्मशान घाट में भी रहा। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वो शादी में शामिल होने के लिए आए। वे मध्यप्रदेश से हथियार खरीदकर लाए थे।


