कामां में कामवन रामलीला समिति द्वारा 5 से 20 नवंबर तक आयोजित कामवन रामलीला महोत्सव का विधिवत समापन हो गया। यह समापन कामां कस्बे के टीले वाले हनुमान जी मंदिर परिसर में आयोजित पात्र सम्मान समारोह के साथ हुआ। कामवन रामलीला समिति के संयोजक प्रदीप गोयल ने बताया कि संरक्षक पूर्व मंत्री मदन मोहन सिंघल और अध्यक्ष ओमप्रकाश बूरेवाले की देखरेख में यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें रामलीला से जुड़े 100 से अधिक लोगों को स्मृति चिन्ह और दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। रामलीला समिति के स्वागत अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद मनोज सिंघल ने जानकारी दी कि राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, सीता, हनुमान और रावण सहित अन्य अभिनय करने वाले पात्रों का सम्मान किया गया। इसके अलावा, साज-सज्जा, श्रृंगार, दृश्य संयोजन, झांकी और अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग देने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया। टीले वाले हनुमान जी मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना और हवन यज्ञ के साथ पात्र सम्मान समारोह का शुभारंभ हुआ, जिसका समापन सहभोज के साथ हुआ। इस मौके पर कथा व्यास विजय कृष्ण शर्मा, व्यवस्थापक गोपाल चौधरी, पालिका अध्यक्ष गीता खंडेलवाल, जायंट्स ग्रुप ऑफ कामवन के अध्यक्ष खेमराज मातूकी वाले, अपना घर सेवा समिति के अध्यक्ष प्रमोद पुजारी, सह पात्र प्रधान अरुण रामलीला कमेटी के कोषाध्यक्ष हरीश शर्मा, ब्राह्मण सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित नाथ शर्मा, पंडित जमुना प्रसाद आढ़तिया, अशोक सोनी, कुमार विक्रम शर्मा, पवन सोनी, मुकेश शर्मा, धीरज आढ़तिया, सह कोषाध्यक्ष मनोज लोहिया, गोविंद बुकसेलर, सूत्रधार तुलसीदास, पवन पराशर, संजय शर्मा, जगदीश गौतम, बृज बिहारी सुरीला, धनेश शर्मा, दृश्य संयोजक शंकर लाल बिजली वाले, साज-श्रृंगार संतोष सेन, हरिओम खंडेलवाल और रमेश कपूर सहित सैकड़ों पात्र एवं व्यवस्था कमेटी से जुड़े लोग मौजूद रहे।


