सुसाइड के लिए उकसाने के लिए पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार:झूठे केस और जान से मारने की धमकी से तंग आकर युवक ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में किया खुलासा

झुंझुनूं पुलिस ने एक गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट के आधार पर, उसकी पत्नी और उसके प्रेमी को प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पकड़ा गया है। एसपी बृजेश उपाध्याय ने बताया कि सदर SHO मांगीलाल के नेतृत्व में गठित टीम ने अनुसंधान शुरू किया। जांच के दौरान आरोपी कपिल (32) पुत्र कुरड़राम, निवासी धतरवाला का बास तन औजतू और मृतक की पत्नी मीना (32) निवासी नुनिया गोठड़ा को दस्तयाब कर लिया और गहन अनुसंधान के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। यह थी घटना घटना दिनांक 1 जुलाई 2025 की है। अजाड़ी खुर्द निवासी रणदीप सहारण ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के पिता शीशराम सहारण ने 7 जुलाई 2025 को पुलिस थाना सदर झुंझुनूं में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई। शिकायत के अनुसार रणदीप ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा था। इस नोट में उसने अपनी मौत के लिए सीधे तौर पर अपनी पत्नी मीना कुमारी और उसके प्रेमी कपिल गेट निवासी ओजटू को जिम्मेदार ठहराया था। सुसाइड नोट में गंभीर आरोप रणदीप ने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि पिछले दिसंबर से ही ये दोनों उसे लगातार परेशान कर रहे थे। उसने अपनी पत्नी को बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। मृतक ने सुसाइड नोट में लिखा की आज भी पत्नी मीना कुमारी ने अपने प्रेमी के कहने पर उसे झूठे दहेज केस में फंसाने की धमकी दी थी और साथ ही अपने प्रेमी से जान से मरवाने की भी धमकी दी थी। रणदीप ने सुसाइड नोट में यह गुहार भी लगाई थी कि इन दोनों को बख्शा न जाए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *