निःशुल्क आयुर्वेद शल्य चिकित्सा शिविर 16 दिसंबर से:बूंदी में 10 दिन तक चलेगा शिविर, कलेक्टर ने फोल्डर का किया विमोचन

बूंदी में 16 से 25 दिसंबर तक 10 दिवसीय निःशुल्क आवासीय आयुर्वेद शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर लंकागेट स्थित किसान भवन, पुरानी धानमंडी में होगा, जिसका उद्देश्य आमजन को जटिल गुदा रोगों से मुक्ति दिलाना है। सोमवार को जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने शिविर के फोल्डर का विमोचन किया। जिला आयुर्वेद चिकित्सालय के पीएमओ डॉ. सुनील कुशवाह ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ आयुर्वेद शल्य चिकित्सक पाइल्स (बवासीर), फिस्टुला (भगंदर) और फीशर जैसे जटिल गुदा रोगों का प्रभावी क्षारसूत्र चिकित्सा विधि से उपचार करेंगे। इस अवसर पर जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने आमजन से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और आयुर्वेद चिकित्सा की ओर लौटने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह निःशुल्क शिविर कष्टसाध्य रोगों से मुक्ति पाने का एक अच्छा अवसर है। फोल्डर विमोचन के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामकिशोर मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अदिति, आयुर्वेद उपनिदेशक डॉ. मालती पारीक, सहायक निदेशक डॉ. भोलेश कुमार जैन और शिविर प्रभारी डॉ. मनीष माथुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *