बूंदी में शातिर चोर गिरफ्तार:सोने-चांदी के जेवर और बाइक भी की बरामद

बूंदी पुलिस ने चोरी के एक मामले में एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना पुलिस ने शातिर चोर शोलेन्‍द्र पारदी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की है। यह मामला 9 अक्टूबर 2025 को दर्ज किया गया था। परिवादी जवान सिंह, निवासी गरड़दा ने कोतवाली थाना बूंदी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वे अपनी पत्नी के साथ बूंदी में गाड़ी बुक करवाने आए थे।
बीकानेर मिष्ठान भंडार पर जब वे अपनी बेटी को कचौरी खिला रहे थे, तभी एक अज्ञात व्यक्ति उनकी पत्नी का हैंडबैग चुराकर ले गया। इस बैग में सोने-चांदी के आभूषण रखे थे। इस रिपोर्ट के आधार पर थाना कोतवाली बूंदी में मामल कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने जांच करते हुए थानाधिकारी भंवरसिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गोपनीय जानकारी के आधार पर आरोपी शोलेन्‍द्र पारदी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने आरोपी से चोरी किए गए सभी आभूषण बरामद कर लिए हैं। इनमें दो सोने की रखड़ी, दो सोने के मंगलसूत्र, एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने के टॉप्स, एक सोने की छोटी बाली, चांदी के दो पायल, तीन जोड़ी बछिया और तीन चांदी की पैर की अंगूठियां शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, चोरी की वारदात में उपयोग में ली गई बाइक भी जब्त की गई है। ?

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *