स्कूल ड्रेस बनकर पुलिस के जवान बने स्टूडेंट:जयपुर में कोचिंग-कॉलेज के पास नशा बेचने वालों को गिरफ्तार किया, 22 आरोपी पकड़े गए

जयपुर में ATS/ANTF टीम ने शिक्षण संस्थानों (कोचिंग-कॉलेज) के पास स्टूडेंट्स को नशे की लत में धकेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान करीब 35 ठिकानों पर दबिश दी गई, जिसमें कुल 22 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। 22 मामले दर्ज किए गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1,93,610 रुपए भी बरामद किए हैं। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एम.एन. को जानकारी मिली थी कि जयपुर शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के आसपास मादक पदार्थों का अवैध व्यापार हो रहा है, जिससे विद्यार्थी नशे की गिरफ्त में आकर अपना भविष्य खराब कर रहे हैं। इस सूचना पर महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार के निर्देशन में ATS/ANTF की 35 टीमें गठित की गईं, जिनका उद्देश्य खुफिया जानकारी जुटाना था। महानिरीक्षक पुलिस (ATS/ANTF) विकास कुमार ने बताया, अपराधी शिक्षण संस्थानों के पास विद्यार्थियों को मादक पदार्थ देकर नशे की आदत डाल रहे थे। यह एक गंभीर और अनैतिक कार्य है, जो विद्यार्थियों के भविष्य को प्रभावित कर रहा है। इसकी रोकथाम के लिए चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की गई। स्कूल ड्रेस में पहुंचे टीम के जवान अपराधियों को पकड़ने के लिए ATS/ANTF के युवा अधिकारियों और कर्मचारियों को इस अभियान में शामिल किया गया। इन पुलिसकर्मियों को संबंधित शिक्षण संस्थानों की वर्दी पहनाकर भेजा गया। उन्होंने स्कूल के आसपास वर्दी में ही मादक पदार्थ बेचने वालों की पहचान की और उनके विक्रय स्थलों को चिह्नित किया। योजना के अनुसार, ATS/ANTF की टीमों ने 35 स्थानों को चिह्नित किया। इन चिह्नित स्थानों पर जयपुर कमिश्नरेट पुलिस के साथ मिलकर एक ही दिन और समय पर एक साथ दबिश दी गई, ताकि अपराधियों को भागने का कोई अवसर न मिल सके। 22 मामले दर्ज किए इस कार्रवाई के परिणामस्वरूप, लगभग 22 स्थानों से मादक पदार्थ और अवैध शराब बरामद की गई, साथ ही 1,93,610 रुपए भी जब्त किए गए। कुल 22 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 15 मादक पदार्थ से संबंधित थे और 7 अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ थे। इस कार्रवाई में बिना सांसी, सुधीर, पिंकी सांसी, हीरा देवी, सुमन देवी, पारस जैन, राधा सांसी, राजेंद्र आरलो, सीमा सांसी, रमेश सांसी, आरती सांसी, नगीना, पूजा सांसी, मोहित गुर्जर, विकास सांसी, कटिना, मुकेश सिंह, अमर सिंह, संध्या सांसी और राधा किशन सहित कुल 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस थाना सांगानेर सदर कुल 2, पुलिस थाना रामनगरिया कुल 2, पुलिस थाना शिप्रापथ कुल 1, पुलिस थाना प्रतापनगर कुल 4, पुलिस थाना शिवदासपुरा कुल 2, पुलिस थाना मुहाना कुल 2, पुलिस थाना झोटवाड़ा कुल 1, पुलिस थाना चंदवाजी कुल 1, पुलिस थाना सांगानेर कुल 1, पुलिस थाना नारायण विहार कुल 1, पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर कुल 1, पुलिस थाना बजाज नगर कुल 1, पुलिस थाना करधनी कुल 1, पुलिस थाना मालपुरा गेट 2 समेत कुल 22 मुकदमे दर्ज किए गए। ऐसे में मामलों में एटीएस नियंत्रण कक्ष नम्बर 0141-2601583 एवं वॉट्सऐप नंबर 9001999070 पर दें सूचना महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने इस मामले में आमजन से अपील की है कि किसी भी आमजन को किसी भी अपराधी या अन्य सूचना जो कि अपराधी से संबंधित है, उसे एटीएस नियंत्रण कक्ष नम्बर 0141-2601583 एवं वॉट्सऐप नंबर 9001999070 पर सूचना दी जा सकती है। उक्त सूचना देने वाले व्यक्ति की गोपनीयता का पूर्णरूप से ख्याल रखा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *