रोडवेज बस पर पथराव करने वाला युवक गिरफ्तार:पुलिस ने आरोपी से लगवाई उठक-बैठक और पुशअप, माफी मांगी

डूंगरपुर जिले की दोवडा थाना पुलिस ने रोडवेज बस पर पथराव करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह घटना नयाघरा गांव के पास हुई थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी युवक से उठक-बैठक और पुशअप लगवाए, जिस पर उसने माफी मांगी और भविष्य में ऐसी हरकत न करने का वादा किया। दोवडा थाना पुलिस के अनुसार, यह घटना 25 अक्टूबर की देर शाम को हुई थी। डूंगरपुर से सलुम्बर जा रही एक रोडवेज बस पर हथाई गांव के आगे नयाघरा बस स्टैंड के पास अज्ञात व्यक्ति ने पथराव कर दिया था। इस पथराव में बस का शीशा टूट गया था, हालांकि किसी भी यात्री को चोट नहीं आई थी। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। जांच के दौरान, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद ली। इसके आधार पर नया तालाब हथाई निवासी कृष्ण खराड़ी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में युवक ने शराब के नशे में पथराव की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *