करणी सेना अध्यक्ष जीवनसिंह शेरपुर खरगोन पहुंचे:हरदा आंदोलन में शामिल होने का आह्वान; सर्व समाज का प्रदर्शन बताया

करणी सेना परिवार के प्रदेश अध्यक्ष जीवनसिंह शेरपुर सोमवार दोपहर अपनी जन क्रांति न्याय यात्रा लेकर खरगोन पहुंचे। इस दौरान राजपूत समाज सहित सर्व समाज ने 10 से अधिक स्थानों पर मंच लगाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने बताया कि करणी सेना परिवार का प्रदेश स्तरीय आंदोलन 21 दिसंबर को हरदा में होने जा रहा है। इसमें हजारों की संख्या में करणी सेना और सर्व समाज के कार्यकर्ता शक्ति प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान किसानों की 21 सूत्रीय मांगों को सरकार के समक्ष रखा जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष जीवनसिंह शेरपुर ने स्पष्ट किया कि यह कोई व्यक्तिगत शक्ति प्रदर्शन नहीं है। उन्होंने कहा, ‘हम केवल जागरूकता के लिए न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। हम हरदा में अपनी मांगों को लेकर सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे।’ उन्होंने पिछली बार हरदा में करणी सेना के कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज का भी जिक्र किया। शेरपुर ने मांग की कि उन दोषी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल निलंबित किया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *