कलेक्टर ने स्कूल के बच्चों के साथ खाना खाया:प्राथमिक विद्यालय और उपस्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

मुरैना कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ सोमवार को अचानक भ्रमण पर निकले। वह अपने साथ सिर्फ अपने सुरक्षा गार्ड और एक स्टाफ को साथ लेकर कई जगह पहुंचे। पहले तो कलेक्टर ने देवगढ़ उपस्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। फिर तोर गांव पहुंचे और तोर के शासकीय प्राथमिक विद्यालय के बच्चों से उनके पढ़ाई के बारे में जाना और बच्चों के साथ बैठ भोजन भी किया। अचानक पहुंचे कलेक्टर ग्रामीणों ने दर्ज कराई शिकायतें
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ आज अपने निजी स्टाफ के साथ अचानक पहाड़ गढ़ विकास खंड की पंचायत देवगढ़ में बने उप स्वास्थ्य केंद्र पर जा पहुंचे और स्वास्थ्य सेवाओं, दवाइयों का निरीक्षण किया। इसके बाद ग्रामीणों को बुलाकर उनकी समस्याएं सुनीं। देवगढ़ गांव में लोगों ने अधिकतर पटवारी से संबंधित समस्याएं सुनाईं। बड़ी समस्या के रूप में ग्रामीणों ने बताया कि इस पंचायत का खेल मैदान दबंगों ने जोत लिया है जिससे बच्चों के खेलने के लिए कोई स्थान नहीं रहा। कलेक्टर ने पटवारी को निर्देशित कर तुंरत खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए। तोर गांव पहुंचे कलेक्टर
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ देवगढ़ उपस्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने के बाद ग्राम पंचायत तोर गांव पहुंचे और गांव में स्थित शासकीय तोर प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। साथ ही बच्चों से उनकी पढ़ाई के बारे में भी जाना। स्कूल अटेंडेंस रजिस्टर्ड चेक कर कलेक्टर ने बच्चों के साथ भोजन भी किया। यह मिली खामियां: कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान देवगढ़ पंचायत के ग्रामीणों की शिकायत थी कि इलाके के पटवारी मनोज कुशवाह क्षेत्र में आते ही नहीं है। देवगढ़ गांव के खेल मैदान पर अतिक्रमण किया गया है उसे गांव के दबंगों ने जोत दिया है। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने देवगढ़ गांव के ग्रामीणों की दोनों ही समस्या को नोट किया और पटवारी को क्षेत्र में रहने के निर्देश दिए ताकि ग्रामीणों की समय उनके ही स्थान पर सुलझ सके। साथ ही खेल मैदान पर हुए अतिक्रमण को हटाए जाने का ग्रामीणों को आश्वासन भी दिया। जल्द ही प्रशासनिक टीम द्वारा इस पर कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *