श्योपुर के सड़क हादसे में युवक की मौत:तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी; एक गंभीर, चालक फरार

विजयपुर से इकलौद जा रहे दो बाइक सवार युवकों को सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। यह हादसा विजयपुर कस्बे के नजदीक बारखेड़ा के पास हुआ। दुर्घटना में बाइक चला रहे 30 वर्षीय प्रमोद शाक्य की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी चेतन माहौर गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक मौके से फरार हो गया है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चेतन को तत्काल विजयपुर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया। गांव लौटते समय हुई दुर्घटना विजयपुर थाना पुलिस के अनुसार, ग्राम इकलौद निवासी प्रमोद शाक्य और चेतन माहौर सोमवार सुबह किसी काम से विजयपुर आए थे। वापस अपने गांव लौटते समय बारखेड़ा के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सड़क पर दूर तक घिसटती चली गई। सूचना मिलते ही विजयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर मृतक प्रमोद के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने घटना के बाद फरार हुए कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने भी क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों के कारण बढ़ते हादसों पर चिंता व्यक्त की है और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *