राजगढ़ कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सोमवार को हुई समय-सीमा समीक्षा बैठक में प्रशासनिक सख्ती साफ नजर आई। बैठक में कलेक्टर ने विभागों को दो टूक चेतावनी दी कि अब शिकायतों में ढिलाई, फाइलें लंबित रखने या किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसका सीधा असर कार्रवाई के रूप में दिखाई देगा। आवारा कुत्तों पर बड़ा निर्णय
शहर और ग्रामीण इलाकों में लगातार बढ़ रही आवारा कुत्तों की समस्या पर कलेक्टर ने विशेष चिंता जताई। उन्होंने सड़क पर घूमने वाले कुत्तों की नसबंदी को अभियान के रूप में चलाने के निर्देश दिए। नगर पालिका और पशु चिकित्सा विभाग को दवाइयों, उपकरणों और आवश्यक टीम की तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया। सीएम हेल्पलाइन पर ढिलाई करने वालों पर गिरेगी गाज
सीएम हेल्पलाइन पर कमजोर प्रदर्शन करने वाले विभागों के प्रति प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। जल संसाधन और जल निगम विभाग की निगरानी विशेष तौर पर बढ़ाई जाएगी। डिजिटल अनुशासन पर सख्ती
बैठक में ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं करने वाले कर्मचारियों, खासकर सीएचओ, के खिलाफ कलेक्टर ने कड़ा रुख अपनाया। जनता से जुड़े जरूरी कामों पर फोकस
कलेक्टर ने कई जरूरी जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए, जिनमें— हेलमेट अनिवार्य: सड़क सुरक्षा पर कलेक्टर का बड़ा निर्देश
कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि जिले में अब सभी दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा। बिना हेलमेट पाए जाने पर पुलिस तुरंत चालान करेगी।


